{"_id":"6a5910154af27907bb0e037f","slug":"case-registered-over-allegation-of-backing-out-of-sale-deed-after-accepting-84-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1006-144868-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 84 लाख रुपये लेकर बैनामा से मुकरने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 84 लाख रुपये लेकर बैनामा से मुकरने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पिलखुवा। दिल्ली निवासी एक कंपनी निदेशक ने परसौन गांव के एक व्यक्ति समेत उसके परिवार पर 84 लाख रुपये लेने के बाद जमीन का बैनामा नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
दिल्ली के कोंडली, मयूर विहार निवासी व मेसर्स प्राइम मैटिक कंसलटेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रेम कुमार ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को परसौन गांव स्थित खसरा संख्या 346 और 347 में हिस्सेदारी वाली भूमि का पंजीकृत एग्रीमेंट कराया था। आरोप है कि एग्रीमेंट के समय भूमि से जुड़ा महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया गया। उन्होंने आरटीजीएस और चार चेकों के माध्यम से कुल 84 लाख रुपये का भुगतान किया। बाद में बैनामा कराने की बात करने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया।
प्रेम कुमार का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी, पुत्री और दो पुत्रों के साथ जमीन पर पहुंचा और निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरा दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की, अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और कहा कि न जमीन देंगे और न ही रकम वापस करेंगे। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।