फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car rammed on worker at Chijarsi toll plaza of Hapur

Hapur: छिजारसी टोल प्लाजा पर कर्मी पर चढ़ाई कार, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती, CCTV में कैद वारदात

Sun, 06 Aug 2023 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Aug 2023 07:55 PM IST
सार

इसी दौरान वहां खड़े टोल कर्मी शेखर यादव ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक कार लेकर निकल गया। हालांकि कार सवार दोबारा से कार वापस घुमाकर लाया और उसे रौंदता हुआ फरार हो गया। 

विज्ञापन
Car rammed on worker at Chijarsi toll plaza of Hapur
छिजारसी टोल प्लाजा पर कर्मी पर चढ़ाई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में पिलखुवा के छिजारसी टोल पर रविवार दोपहर एक कार सवार ने टोलकर्मी शेखर यादव को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर यह कार गाजियाबाद की तरफ से टोल प्लाजा पर पहुंची थी। गेट नंबर 4 से कार सवार ने आगे चल रहे ट्रक से मिलाकर कार बिना टोल चुकाए निकाल दी। 

विज्ञापन


इसी दौरान वहां खड़े टोल कर्मी शेखर यादव ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक कार लेकर निकल गया। हालांकि कार सवार दोबारा से कार वापस घुमाकर लाया और उसे रौंदता हुआ फरार हो गया। 

विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्र का कहना है कि टोल प्लाजा पर कार चालक बिना टोल चुकाए भागने का प्रयास कर रहा था जिसे टोल कर्मी द्वारा रोका गया। जिसके बाद यह घटना हुई। कार को ट्रेस कर लिया गया है उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed