{"_id":"64da5d943371f17492004ed6","slug":"car-accident-one-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2058-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत
Mon, 14 Aug 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे मुरादाबाद से कार में सवार होकर कटघर मुरादाबाद निवासी साबिर हुसैन, सत्या हुसैन, लियाकत दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बागड़पुर फ्लाई ओवर पर पहुंची। गाड़ी चला रहे चालक की झपकी लग गई, तेज रफ्तार होने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साबिर और सत्या की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हापुड़ से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि हादसे में लियाकत की मौत हो गई। वहीं, घायलों को मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।