{"_id":"5800e9214f1c1b6752291967","slug":"camp-450-new-connections-to-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 450 उपभोक्ताओं ने लिए नए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 450 उपभोक्ताओं ने लिए नए कनेक्शन
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किल्हौड़ा बिजलीघर पर पावर कारपोशन की ओर से लगाए गए मेगा कैंप में शुक्रवार को 450 उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लिए। साथ ही कई बकाएदारों ने बिल जमा कराए। इस दौरान पावर कारपोरेशन के अफसर ने 18 बिजलीचोरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बिजली चोरी को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक कनेक्शन दे रहा है। इसी क्रम में किल्हौड़ा बिजलीघर पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें अवर अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनीं। कैंप में ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। 450 उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन लिए, वहीं 1.50 लाख रुपये बकाया ग्रामीणों ने जमा कराए।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया कि उबारपुर बिजलीघर से जुड़े गांव हरसिंहपुर में अभियान के दौरान 18 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए मिले, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि कैंप काफी हद तक सफल रहा। भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे।