{"_id":"5908a4554f1c1b2165442c82","slug":"bus-diesel-tank-cracked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का डीजल टैंक फटा, अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का डीजल टैंक फटा, अफरा तफरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 02 May 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
बस का डीजल टैंक फटा
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस का डीजल टैंक फटने से उसमें सफर कर रहे महिला-बच्चों सहित दर्जनों यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन
सोहराब गेट डिपो मेरठ की रोडवेज बस मंगलवार को महिला-बच्चों सहित 66 यात्रियों को लेकर बरेली से लौट रही थी। जैसी ही बस गढ़-मेरठ रोड पर फायर स्टेशन के पास पहुंची तो तेज आवाज के साथ डीजल टैंक फट गया।
विज्ञापन
इससे सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बिखर गया। टैंक फटने के दौरान तेज आवाज होने से बस में सफर कर रहे यात्री अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। ड्राइवर यूसुफ और परिचालक रामफल ने डिपो की दूसरी बस से यात्रियों को मेरठ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन