{"_id":"698b5b5c77e598a4f90dbcc2","slug":"bus-bumped-crane-and-truck-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136915-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बस की टक्कर से ट्रक व क्रेन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बस की टक्कर से ट्रक व क्रेन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, दो घायल
Tue, 10 Feb 2026 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पक्की चौकी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने पीछे से खराब ट्रक को खींचकर ले जा रही क्रेन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक व क्रेन हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस व क्रेन चालक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी क्रेन की मदद से ट्रक व क्रेन को हाईवे किनारे खड़ा कराकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि का जिला बुलंदशहर के गांव रायपुर मौजपुर निवासी चालक रविंद्र मंगलवार को अपनी क्रेन से खराब ट्रक को खींचकर बुलंदशहर की तरफ ले जा रहा था। बुलंदशहर रोड स्थित पक्की चौकी के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बस के चालक ने पीछे से ट्रक व क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक व क्रेन हाईवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में क्रेन चालक रविंद्र व बस चालक दिनेश निवासी गांव पसारा जिला बुलंदशहर घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक दिनेश बस में बुरी तरह फंस गया था। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद घायल रविंद्र व दिनेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने दूसरी क्रेन को मौके पर बुलाकर ट्रक व क्रेन को गड्ढे से निकालकर हाईवे किनारे खड़ा कराया। सीओ ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों की हालत स्थिर है। हालांकि, हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।