फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bullying by four youths, after collision, hit the head with a brick and fled

Hapur News: चार युवकों की दबंगई, टक्कर के बाद सिर पर ईंट मारकर फरार

Mon, 02 Feb 2026 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 02 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bullying by four youths, after collision, hit the head with a brick and fled
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर बाइक से टक्कर के बाद चार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक युवक ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शाहपुर फगौता निवासी अरुण कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर से छिजारसी टोल प्लाजा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक पर सवार चार युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान रमपुरा रोड शिव मंदिर गली निवासी मयंक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed