फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bulldozer runs on 43 thousand square meter illegal colony

Hapur News: 43 हजार वर्ग मीटर अवैध काॅलोनी पर चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on 43 thousand square meter illegal colony
पिलखुवा। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को पिलखुवा में अवैध काॅलोनियों का ध्वस्तीकरण किया। इस दौरान करीब 43 हजार वर्ग मीटर काॅलोनी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की टीम ने गांव पबला पीर के पीछे दिनेश नगर में इंद्रराज, रोहताश, मोहम्मद शहजाद, विनोद कुमार की 6000 वर्ग मीटर, गांव औरंगाबाद दत्तैड़ी मोदीनगर रोड पर बिजेंद्र सिंह, सुरेश, सुरेंद्र, हाजी हसीन, नितिन, सतीश की 3000 वर्ग मीटर, गांव औरंगाबाद दत्तैड़ी मोदीनगर रोड पर दिवाकर सिंह, नितिन, हाजी हसीन, सतीश की 4000 वर्ग मीटर, परतापुर गांव के पास विनोद की 4000 वर्ग मीटर को ध्वस्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा पतला मोदीनगर रोड पर संदोकड़ी मोड़ से आगे अनीस कुरैशी की 2000 वर्ग मीटर, दतैड़ी गेट चौराहा पर पवन लाल, हसीन की 13,000 वर्ग मीटर, जीएस मेडिकल काॅलेज के सामने गांव पिपलाबंदपुर दिनेश नगर रोड पर सुनील कुमार व अन्य की 3,000 वर्ग मीटर, गांव खेड़ा धौलाना रोड मेनकाइंड फैक्टरी के सामने मोहम्मद शाहिद की 3000 वर्ग मीटर, गांव खेड़ा धौलाना रोड पर अमित तोमर, विशु तोमर की 5,000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभारी अवर अभियंता अंगद सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष के आदेश पर लगातार कार्रवाई जारी है। टीम में उनके साथ वीरेश कुमार राणा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed