फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

वीडियो सर्विलांस कैमरे से लैस होगा हापुड़ स्टेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
वीडियो सर्विलांस कैमरे से लैस होगा हापुड़ स्टेशन
विज्ञापन

हापुड़। सुरक्षा की दृष्टि से हापुड़ रेलवे स्टेशन हाईटेक होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन जल्द ही वीडियो सर्विलांस तकनीक से लैस होगा। इस सिस्टम की खासियत होगी कि कैमरों की जद में आने वाले किसी संदिग्ध की गतिविधि को पहचानकर सिस्टम सुरक्षा बलों को अलर्ट कर देगा। ऐसी निगरानी के बीच स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
हापुड़ रेलवे स्टेशन का जंक्शन होने के कारण काफी महत्व है और सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए यह काफी संवेदनशील रहा है। बड़ी बात है कि स्टेशन पर लोगों का आवागमन भी लगभग पूरे दिन लगा रहता है। ऐसेे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से चुनौतीपूर्ण रही है।
विज्ञापन

लेकिन अब जल्द ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। रेलवे स्टेशन और परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे तो लग चुके हैं, अब यहां वीडियो सर्विलांस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेगी तकनीक
रेलवे अफसरों की माने तो यह सभी कैमरे वीडियो सर्विलांस तकनीक से लैस होंगे। यह सिस्टम संदिग्धों की पहचान उनके फैस रिकगनाइजेशन, हाव भाव और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से कर लेगा। ऐसे किसी व्यक्ति की पहचान होने पर सूचना मुरादाबाद मंडल व हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सिस्टम को ऑपरेट करने वाले स्टाफ को मिल जाएगी।
पहले भी निशाने पर रहा है हापुड़ स्टेशन
हापुड़ स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। यह स्टेशन आतंकियों और शरारती तत्वों के निशाने पर रह चुका है। इस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के अलावा नौचंदी ट्रेन में डमी बम भी मिल चुका है। कई बार ट्रेन में बम होने की अफवाह से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही है। इस तकनीक से लैस होने के बाद स्टेशन पर इस प्रकार के मामलों में कमी आएगी।

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर विशेष क्षमता पर आधारित 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीसरी आंख से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed