फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BSP leader attacked by leopard

Hapur News: बसपा नेता पर तेंदुए ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
BSP leader attacked by leopard
सिंभावली। क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में जा रहे बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं, गांव के जंगल और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए होने के कारण ग्रामीणों में दहशत और रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव नवादा निवासी बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धर्म सिंह मंगलवार की शाम बाइक से सिंभावली मिल क्षेत्र से गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के रास्ते में नहर के पुल के पास खेतों से निकल कर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पैर में पंजे लगने से वह घायल हो गए और बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार की आवाज और हैडलाइट की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप, वन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। जो गांव हशुपुर, अक्खापुर, मानकचौक, नवादा व अन्य स्थानों पर देखा जा चुका है। पहले भी क्षेत्र से तेंदुए और शावक पकड़े जा चुके हैं। अभी तक तेंदुआ जानवरों को शिकार बना रहा था। लेकिन, अब इंसान पर भी हमला कर दिया। वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। शायद वन विभाग बड़ा हादसा होने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाएगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
इस संबंध में कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई है। गांव और जंगल में पहुंचकर जांच की जाएगी। यदि क्षेत्र में तेंदुआ है, तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उसे पकडऩे की कवायद शुरू की जाएगी।- करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed