{"_id":"64df9d54d6709e2cfe09fe7a","slug":"bsa-suspend-two-teacher-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2173-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, दो शिक्षिकाएं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, दो शिक्षिकाएं निलंबित
Fri, 18 Aug 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों से पंखे से हवा कराना दो शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान सहायक अध्यापक पिंकी राजन और पूजा राय ने स्कूल के बच्चों को हाथ के पंखे से अपनी हवा करने पर लगा दिया। रोचक बात है कि शिक्षिकाएं समारोह की तैयारी कर रही थीं और छात्र पीछे-पीछे हाथ का पंखा लेकर उनकी हवा करने में जुटे थे। जिसका वीडियो बनाकर एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितू तोमर ने खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद दोनों सहायक अध्यापिकाओं को दोषी पाते हुए पिंकी राजन और पूजा राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।