फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brother-in-law shoots sister-in-law on suspicion of misbehavior, death

Hapur News: गलत आचरण के शक पर देवर ने भाभी को गोली मारी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shoots sister-in-law on suspicion of misbehavior, death
सिंभावली। गांव खागौई में गलत आचरण के शक पर देवर ने बड़े भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय मौके पर मृतका की सौतन भी मौजूद थे। दिनदहाड़े महिला की हत्या की सूचना पर सीओ ने भी पहुंचकर जांच की। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी निवासी रेशमा उर्फ रानी (35 वर्ष)का निकाह सिंभावली क्षेत्र के गांव खागौई निवासी गुलजार के साथ 14 साल पहले हुआ था। गुलजार नोएडा में काम करता है, जो काम के सिलसिले में अधिकतर नोएडा ही रहता है। इसके चलते रेशमा उर्फ रानी अपनी सौतन रेशमा के साथ गांव में रहती है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के देवर निसार समेत ससुराल पक्ष के लोगों को उसके आचरण पर संदेह था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में विवाद भी होता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम रेशमा उर्फ रानी अपने पति की दूसरी पत्नी के साथ घर पर मौजूद थी। इसी बीच निसार उनके घर पहुंचा। जिसकी इसी बात को लेकर रेशमा से कहासुनी हो गई, इसके बाद आरोपी ने उस पर तमंचे से तीन फायर किए। जिससे रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ रेशमा को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तीन साल पहले पति ने की थी दूसरी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि अनबन के चलते करीब तीन साल पहले मृतका के पति गुलजार ने रेशमा नाम की एक अन्य युवती से दूसरी शादी की थी। जिसके बाद मृतका अपने मायके चली गई थी, लेकिन करीब दो सप्ताह बाद ही ससुराल वापस लौट आई।

- सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

दिनदहाड़े महिला की सूचना के बाद सीओ आशुतोष शिवम खागौई पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से वार्ता की। वहीं सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।

- मृतका के भाई ने दी दहेज हत्या की तहरीर

मृतका के भाई इरफान ने उसके पति, देवर, ससुर और पति की दूसरी पत्नी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सिंभावली थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि आरोपी काफी समय से उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे।


- हत्यारोपी की तलाश के लिए टीम गठित

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। हत्यारोपी की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed