फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   brother in law rape

Hapur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साली से किया दुष्कर्म

Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
brother in law rape
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में जीजा ने ही साली के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले छह माह से पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि बुधवार को थाने पहुंची पीड़िता ने बताया था कि गांव काठीखेड़ा निवासी जीजा पिछले एक साल से उस पर गलत नजर रखता है। छह महीने पहले उसके जीजा ने धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जीजा की बातें सुनकर वह घबरा गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ ससुराल में दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने डर के कारण और बहन का घर न बिगड़े इसलिए सबकुछ सहती रही। लेकिन जीजा की हरकतों से परेशान होकर उसने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी।देहात थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed