फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bribe accused forest officer will suspend

Hapur News: रिश्वत कांड के आरोपी डिप्टी रेंजर का होगा निलंबन

Thu, 20 Jun 2024 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jun 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
bribe accused forest officer will suspend
हापुड़। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम द्वारा किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने वाले वन विभाग के डिप्टी रेंजर शशि शेखर शर्मा को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। जिला प्रभागीय वन अधिकारी की ओर से आरोपी के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की एसपी इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में बुधवार को यह कार्रवाई की गई थी। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत करते हुए बताया था कि उसने अपने खेतों में ग्रीन गोल्ड कंपनी से अनुबंध कर सागवान के कुछ पेड़ लगाए थे। 6 जून 2024 की रात को तूफान आने के कारण 23 पेड़ जड़ से उखडकऱ उसके और पड़ोसी के खेत में गिर गए थे। इस संबंध में डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा से भी संपर्क किया था। आरोप था कि जिसके बाद 17 जून को डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा मौका मुआयना करने के लिए आए और शिकायतकर्ता के दमाद तेजेंद्र सिंह को गैरकानूनी तरीके से पेड़ काटने के कारण मुकदमा लिखवाने को कहा तथा प्रत्येक पेड़ दस हजार रुपये की दर से जुर्माना भरना पड़ेगा। मामले को रफा दफा करने के लिए डिप्टी रेंजर ने शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बुधवार दोपहर हापुड़ के संजय विहार आवास विकास कॉलोनी स्थित वन विभाग कार्यालय पर टीम ने डिप्टी रेंजर शशी शेखर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। डिप्टी रेंजर के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को विजीलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, जिला प्रभागीय वन अधिकारी की ओर से आरोपी के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed