{"_id":"6849b39ff485407db500f9d2","slug":"brahmin-conference-and-felicitation-ceremony-will-be-held-in-ganganagar-hapur-news-c-306-1-gha1001-115319-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगानगरी में होगा ब्राह्मण सम्मेलन और सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगानगरी में होगा ब्राह्मण सम्मेलन और सम्मान समारोह
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा क्षेत्र की गंगानगरी ब्रजघाट में 22 जून को ब्राह्मण सम्मेलन होगा, जिसमें ब्राह्मणों पर हो रहे हमले, अत्याचार, शोषण और तिरस्कार के खिलाफ ब्राह्मण एकजुट होंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के गढ़ प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में हापुड़ के साथ ही पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों से ब्राह्मण सम्मिलित होंगे। आशुतोष ने बताया कि इस दौरान 251 ब्राह्मणों को सम्मानित भी किया जाएगा। जो लगातार सामाजिक और युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। संगठन के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उप्र के प्रत्येक जिले से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया गया है। जो ब्राह्मणों की राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी की स्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। ताकि आने वाले समय में समाज की स्थिति में सुधार हो सके और आने वाली पीढ़ी अच्छा जीवन यापन कर सके।