फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy lie down on track for suicide

Hapur News: आत्महत्या करने ट्रैक पर लेटा युवक

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
boy lie down on track for suicide
हापुड़। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक गांव पांची के समीप रेलवे लाइन पर लेट गया। जिसके कारण पहले तो मालगाड़ी रुक गई। बाद में दोबारा से लाइन पर लेटने के कारण उधमपुर एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। ट्रेन चालक ने यात्रियों की मदद से युवक को पकड़कर आरपीएफ को सौंपा। जिसके बाद आरपीएफ ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब दो बजे मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर मेरठ की तरफ मालगाड़ी जा रही थी। गांव पांची के निकट चालक को ट्रैक पर एक युवक लेटा हुआ दिखाई दिया तो उसने ट्रेन रोक दी। युवक ट्रैक से उठकर फरार हो गया। चालक ने इसकी सूचना खरखौदा रेलवे स्टेशन को दी। इसके आधा घंटे बाद हापुड़ से मेरठ की तरफ जा रही उधमपुर एक्सप्रेस के सामने युवक फिर से ट्रैक पर लेट गया। जंगल में अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद चालक ने यात्रियों की मदद से युवक को पकड़कर आरपीएफ को सौंप दिया। इस दौरान करीब दस मिनट ट्रेन खड़ी रही। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक अमित निवासी गांव पांची, थाना खरखौदा का निवासी है। युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed