फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy found drowned

Hapur News: सड़क पर बेहोश मिला युवक, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Jan 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
boy found drowned
हापुड़। शनिवार को थाना देहात क्षेत्र के मेरठ हाईवे पर बेहोशी की हालत में युवक पड़ा मिला। युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला न्यू भीमनगर निवासी लज्जाराम निवासी ने बताया कि पांच जनवरी की शाम साढ़े छह बजे उनका पुत्र दिर्वेश मोहल्ले के ही अपने दोस्त बिट्टू, विपिन व सुधीर के साथ एटूजेड कॉलोनी के पास स्थित प्लॉट पर गए थे। यहां पर सभी ने मिलकर शराब भी पी थी। इसके बाद सुधीर बाइक से बिट्टू व विपिन को छोडऩे के लिए मोहल्ले आ गया था।
विज्ञापन


इन्हें छोड़ने के बाद सुधीर बाइक से उनके पुत्र को लेने चला गया था। लेकिन उनका पुत्र यहां नहीं था। सुधीर ने फोन पर उनके पुत्र से बात की। इस पर उनके पुत्र ने सुधीर को घर चले जाने की बात कही थी। कुछ देर बाद उनकी पुत्री के फोन पर मोहल्ले की ही दिशू की कॉल आई थी। दिशू ने उनकी पुत्री को दिर्वेश के मेरठ हाईवे पर होने की जानकारी दी थी। उनका पुत्र शानू मेरठ हाईवे पर पहुंचा तो दिर्वेश बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे पड़ा मिला। लोगों की मदद से दिर्वेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सिटी स्केन होने पर उनके पुत्र के सिर में चोट लगी थी। इसके बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उनके पुत्र को मेरठ रेफर कर दिया। यहां एक अस्पताल में उनके पुत्र के सिर का ऑपरेशन किया गया और वह वेंटीलेटर पर है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि दिशू, उनके पति दीपक व सास गीता के द्वारा उनके पुत्र के साथ कोई घटना कारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मां, पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed