फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in accident

Hapur News: दूध के टैंकर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 02 Dec 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 02 Dec 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर दूध के टैंकर की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बैंक में कार्य करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह को एक बाइक सवार बुलंदशहर रोड से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर जैसे ही चढ़ा और कुछ दूर पहुंचा तो दूध के कैंटर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले अभिलेखों से उसकी शिनाख्त मोहल्ला पंचशील कॉलोनी निवासी प्रशांत राज वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी तो उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रशांत अमरोहा जनपद के हसनपुर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में कार्यरत थेे। सोमवार सुबह को वह बाइक पर सवार होकर हसनपुर जा रहे थे। जबकि मृतक के पिता कुंवर पाल दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed