फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died due to current

Hapur News: मंदिर पर झंडा लगा रहे शिवभक्त की करंट से मौत

Fri, 02 Aug 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 02 Aug 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
boy died due to current
पिलखुवा। मसौता गांव में मंदिर पर झंडा लगा रहे शिवभक्त की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग करते रामा अस्पताल में हंगामा किया, पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव मसौता निवासी प्रदीप कुमार (26) कांवड़ लेकर आया था। उसने परिवार के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद झंडा लगाने के लिए वह मंदिर के ऊपर चढ़ा। मंदिर परिसर के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। झंडा लगाते समय प्रदीप बिजली के तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए रामा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण बबलू, नीरज, सीताराम, जगदीश, इंद्रपाल, चंद्रपाल, ओमवीर, नेपाल, विजय ने शव का पोस्टमार्टम न कराने और मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ प्रभाकर कैन्तूरा ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोट -

मंदिर पर झंडा लगाने के दौरान बिजली के तारों की चपेट में आने से प्रदीप की मौत हो गई है। मृतक के परिजन एवं ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। एसएचओं ने मौके पर पहुंचकर समझाया और शव पीएम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- स्तुति सिंह, सीओ पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed