फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   board meeting of nagar palika

Hapur News: नगर पालिका की बैठक आज, रखे जाएंगे 20 करोड़ के प्रस्ताव

Thu, 29 Feb 2024 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 29 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
board meeting of nagar palika
हापुड़। नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज पालिका सभागार में होगी। जिसमें लगभग 20 करोड़ के 119 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें लगभग 150 सड़कों व नाली के निर्माण कराने के साथ ही मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें शहर की सफाई जैसा महत्वपूर्ण टेंडर भी शामिल हैं। बैठक में हंगामा होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

एजेंडे के शुरूआत में कुल 119 प्रस्तावों में विकास कार्य शामिल हैं। इसमें पहले 17 प्रस्तावों में अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों के इलाज से संबंधित बिल रखे जाएंगे। इसके अलावा अस्थाई रैन बसेरे का दो माह का बिल भी रखा जाएगा। साथ ही पेयजल के विशुद्धिकरण के लिए क्लोरीन की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा फ्री गंज रोड तिराहे पर लगाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। वहीं, पार्कों को बेहतर तरीके से रखने के लिए 25 माली रखने का प्रस्ताव भी रहेगा। शहर में लगभग 51 पार्क नगर पालिका द्वारा संचालित हैं।
विज्ञापन


प्रस्ताव संख्या 21 अनुसार, नगर निकाय क्षेत्र में प्रत्येक सरकारी भूमि को निकाय द्वारा बनाए जा रहे नक्शे में खसरा नंबर सहित चिह्नित किया जाएगा। साथ ही सरकारी संपत्ति पर कोई नया अतिक्रमण न हो, यह भी चिह्नित होगा। इस कार्य पर लगभग 94 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के हंगामेदार रहने के आसार --

नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामेदार रहने के आसार हैं। पिछले दिनों हुए टेंडर में घपले की जांच चल रही है। इस मामले को लेकर सभासदों के दो गुट आमने-सामने हैं और पहले भी आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। बैठक के दौरान भी इसी प्रकार से हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed