{"_id":"67698c332cf9d1b1e50d96e6","slug":"bjp-meeting-today-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118388-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए आज लखनऊ में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए आज लखनऊ में होगी बैठक
Mon, 23 Dec 2024 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा में संगठन के चुनाव में लगातार देरी हो रही है। बीते 22 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। जिसके बाद एक बार फिर से मंगलवार (आज) लखनऊ में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के लिए जिला चुनाव अधिकारी को भी बुलाया गया है। यदि मंगलवार को बैठक हो जाती है ताे फिर 30 दिसंबर तक नामों की घोषणा हो जाएगी।
पहले 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव पूरे करने की बात कही गई थी, लेकिन सोमवार तक भी सिर्फ बैठकों को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम ही जारी रहा। बार-बार बैठक टालने से कार्यकर्ता भी परेशान हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों में आपसी तालमेल न होने के कारण मंडल अध्यक्षों के नामों का ऐलान नहीं हो पा रहा है। जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी है। जिला सह चुनाव अधिकारी पुनीत गोयल ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें जिला चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिले से प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जनवरी के मध्य तक पहुंचेगा जिलाध्यक्ष का चुनाव--
मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव हो सकेगा। अभी मंडल अध्यक्षों के चयन में ही देरी हो रही है। ऐसे में जिलाध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया पूरी करने में और समय लग सकता है। इस कारण जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के मध्य तक पहुंच सकता है। वर्तमान में जिलाध्यक्ष की दौड़ में ही 20 से अधिक नाम सामने आ रहे हैं।

जनवरी के मध्य तक पहुंचेगा जिलाध्यक्ष का चुनाव