फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp jiladhyaksh announce

Hapur News: इसी सप्ताह होगी भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

Wed, 02 Apr 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
bjp jiladhyaksh announce
हापुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई हैं। प्रदेश में शेष बचे जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। जिले में 57 ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया था।
विज्ञापन


मार्च में प्रदेश स्तर से 72 जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, लेकिन उस समय आपसी फूट के कारण हापुड़ के जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद ही शेष जिलों में घोषणा होगी। नामांकन के दौरान संभावितों ने शीर्ष नेताओं के पास जाकर एक-दूसरे की जमकर बुराई भी कीं। इस कारण अब कई संभावित नामांकन के बाद से पार्टी कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं। यहां तक कि पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा भी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी पार्टी --

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं। इनमें सक्रिय सदस्यों को क्षेत्रीय विधायक, पदाधिकारी आदि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 400-400 सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर घर-घर झंडा लगाकर सेल्फी अपलोड करनी है। वहीं, 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पार्टी समरसता दिवस मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में छाया हापुड़ --

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में धौलाना विधानसभा और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर 100 प्रतिशत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धौलाना के 420 बूथों पर 7245 और गढ़ के 370 बूथों पर 10717 कार्यकर्ता मौजूद रहे।


----

कोट -

सुनने में आया है कि इसी सप्ताह शेष बचे जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। अभी कई कार्यक्रम आए हुए हैं। जिन्हें सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

- नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed