फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bikers died in accident

Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 09 Dec 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Dec 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
bikers died in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सिमरौली निवासी शिवम (26) रविवार की शाम सात बजे अपनी बुआ के बेटे रोहित के साथ बाइक से कपड़े खरीदने हापुड़ जा रहे थे। गढ़ रोड स्थित सीएचसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शिवम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की देर रात उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। शिवम थाना बाबूगढ़ के पास मैकेनिक की दुकान करते थे। वह पांच भाई बहन में दूसरे नंबर के थे और अविवाहिता थे। उनकी मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed