फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike rider father dies after being hit by unknown vehicle in hapur

UP Road Accident: हापुड़ में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत...बेटे जिंदगी से लड़ रहा जंग

Tue, 12 Aug 2025 02:39 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 02:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई तो वहीं पुत्र घायल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bike rider father dies after being hit by unknown vehicle in hapur
बाइक सवार पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि हादसे में पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर रोड स्थित चितौली रोड निवासी गुफरान (42) वेल्डिंग का काम करते हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र फरहान के साथ रामपुर रोड स्थित एक मकान में वेल्डिंग का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें गुफरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र फरहान घायल होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर यहां से फरार हो गया। होश आने के बाद फरहान ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन व मोहल्लेवासी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक गुफरान तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी अमीरजहां, पुत्र फरहान, सोफिया, सकीना व पांच वर्षीय पुत्र माज को छोड़ गए हैं। उनकी मां जरीना, पत्नी अमीरजहां व बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था।  सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर वाहन को ज्ञात कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed