{"_id":"64f4cb17f511d101f10b190b","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-hapur-news-c-138-1-pkw1001-635-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। एनएच-9 एलिवेटेड रोड पर रविवार सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुलंदशहर के थाना गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी वसीम बाइक से दिल्ली जा रहा था। पिलखुवा में एलिवेटेड रोड किनारे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पंचर होने के कारण खड़ी थी। आरोप है कि तेज गति से आए वसीम की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर मामले की सूचना उसके परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।