{"_id":"6a0602ce520e7f83290603eb","slug":"bike-catches-fire-on-highway-rider-burnt-to-death-hapur-news-c-135-1-hpr1001-141445-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
विज्ञापन
हाईवे 09 पर चलती बाइक में लगी और झुलसा बाइक सवार। संवाद
बाबूगढ़। एनएच-09 स्थित गांव बछलौता के सामने हाईवे पर अचानक चलती बाइक में आग लग गई। इसमें जलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर युवक को आग में तड़पता देखते ही रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जिला अमरोहा के गांव भोगापुरा रहरा निवासी अजीत (30) के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है।
बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार युवक बाइक पर सवार एनएच 09 पर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। बछलौता के सामने पहुंचने पर उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। बाइक में लगी आग को देखकर हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वहां मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की। पुलिस टीम ने आग में जली बाइक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।