{"_id":"689b7416238d1985cf0ef021","slug":"bhartiya-kishan-sanghathan-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128696-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान संगठन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान संगठन का हंगामा
Tue, 12 Aug 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। भारतीय किसान संगठन ने मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने कुछ देर के लिए टोल को फ्री करा दिया। संगठन का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जा रही है। इस संबंध में कई बार टोल प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। टोल प्रबंधन के आश्वासन के बाद किसानोें ने ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर त्यागी ने बताया कि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और अभद्रता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कर दिया और प्रबंधन को चेतावनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर टोल प्रबंधन से वार्ता कराई, इसके बाद मामला शांत हुआ। टोल प्रबंधक इंदर पाल सिंह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी शिकायतें नहीं आएंगी। जिलाअध्यक्ष अजय ने कहा कि अगर आगे भी ऐसी समस्या सामने आई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर ब्रजपाल ठाकुर, तहसील अध्यक्ष गढ़ शोएब चौधरी, हेम कुमार, रहिशुद्दीन, अशोक, राजेश, शान प्रजापति, शाहरुख, रौनक अली, आदेश यादव, अनमोल त्यागी, बबलू प्रधान मौजूद रहे।