फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu worker reach delhi

Hapur News: पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 14 Mar 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
bhakiu worker reach delhi
गढ़मुक्तेश्वर। किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए क्षेत्र से भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। हालांकि भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओंं को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। करीब पांच घंटे तक पुलिस के अधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक किसानों को बुलाया गया था। जिसके चलते विभिन्न किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात को ही तैयारी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, मंडल युवा अध्यक्ष जीते चौहान अपने-अपने साथियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


लेकिन भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर को सीओ आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। सरनजीत गुर्जर ने कहा कि यह सरकार तानाशाही कर रही हैं। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आज किसान सड़कों पर बैठा हुआ अपनी बदहाली पर रो रहा है। उन्होंने कि सरकार के आदेशों पर ही पुलिस किसानों को उनके घरों में कैद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed