{"_id":"67a39a7299bc130431038d77","slug":"bhakiu-protest-hapur-news-c-306-1-gha1001-112495-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 11 फरवरी को होगा यूपीडा कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 11 फरवरी को होगा यूपीडा कार्यालय का घेराव
Wed, 05 Feb 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर में बुधवार को भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को दरकिनार करने पर रोष जताया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने 11 फरवरी को लखनऊ में यूपीडा कार्यालय के घेराव की घोषणा की।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें गांव हिम्मतपुर-राजपुर में सर्विस रोड रेलवे क्राॅसिंग से आठ सौ मीटर पहले ही रोक दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस रोड न बनाए जाने के कारण क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को परेशानी होगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा के निर्देश पर यूपीडा के खिलाफ 11 फरवरी को लखनऊ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लखनऊ चलने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क करने का भी निर्देश दिया। बैठक में प्रहलाद सिंह, अनिल हूण, धर्मेंद्र गोयल, सुंदर सिंह, जगवीर सिंह, ब्रजपाल, संतरपाल मौजूद रहे।