फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu protest bahadurgarh thana

Hapur News: भाकियू संघर्ष ने किया बहादुरगढ़ थाने का घेराव

Sat, 10 Aug 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest bahadurgarh thana
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू संघर्ष के प्रदेश महासचिव से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बहादुरगढ़ थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बहादुरगढ़ थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि संगठन के प्रदेश महासचिव नवीन गुप्ता की तीन बीघा जमीन गांव पलवाड़ा के जंगल में है। जिसकी नवीन ने तार बंदी कराई हुई है। लेकिन पलवाड़ा निवासी कुछ लोग तारबंदी तोड़कर और फसल नष्ट करके उन्हें परेशान कर रहे हैं। नवीन गुप्ता ने आरोपियों से वार्ता की तो, उन्होंने चार लाख रुपये की मांग की। आरोपियों से भयभीत होकर चार लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद भी चार अगस्त की दोपहर आरोपियों ने तार और खंभे क्षतिग्रस्त कर खेत में खड़ी फसल चोरी से काट ली। जिसके विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़त ने 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। इस संबंध आरोपियों को नामजद कर तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की जांच सही ढंग से कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस दौरान कृष्णवीर गब्बर, डॉ. राजेश चौहान, नितेश पंडित, रोहित मावी, सुशील, रितिक प्रधान, अमित कुमार, नवनीत, सतीश कुमार, विनोद व अन्य किसान मौजूद रहे। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed