फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu lokshakti protest

Hapur News: भाकियू लोकशक्ति ने किया तहसील का घेराव

Mon, 11 Aug 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
bhakiu lokshakti protest
गढ़मुक्तेश्वर। किसानों और आम जन की समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया। किसानों ने सीएम के नाम तहसीलदार राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन


तहसील परिसर में हुई बैठक के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष माहिर चौधरी ने कहा कि गांव अल्लाबख्शपुर के सामने कट पर कई हादसे हो चुके हैं। इनमें बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस कट पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। जल्द यहां पर फ्लाईओवर बनाया जाना चाहिए। इस दौरान अल्लाबख्शपुर में यात्री शेड बनाने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली देने की भी मांग की गई। गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने, गढ़ खादर क्षेत्र में गंगा नदी पर पुश्ता बनाने, खतौनियों की त्रुटियां ठीक कराने की भी मांग की। माहिर ने कहा कि जनपद की दोनों चीनी मिलों से जल्द ही गत पेराई सत्र का गन्ना भुगतान दिलाया जाना चाहिए। किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान फैजान चौधरी, रिफाकत अली, फुरकान अली, सलीम, अफसर चौधरी, उम्मेद अली, नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed