{"_id":"57f3d1c94f1c1b923227073b","slug":"banks-to-trade-in-the-crowd-thronging","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंकों में लेनदेन करने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में लेनदेन करने के लिए उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
आठ तारीख से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बैंकों में लेनदेन के लिए मंगलवार सुबह ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्हें घंटों कतार में लगकर परेशानी हुई। लेनदेन होने के बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
महीने के पहले शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण शहर के सभी बैंक बंद पड़े थे। ऐसे में ग्राहकों के पास पैसे निकालने का एटीएम ही एकमात्र विकल्प था। रविवार सुबह शहर के सभी बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए थे।
विज्ञापन
सोमवार की तरह मंगलवार सुबह भी बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब 8 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है। इसके बाद 9 को रविवार, 10 और 11 को दशहरा की छुट्टी हैं। वहीं 12 अक्टूबर को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में 5 दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक में पैसे जमा करने के लिए पहुंचे न्यू कृष्णगंज निवासी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि सुबह दस बजे बैंक में पहुंचे गए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा मिली। इसलिए घंटों कतार में लगना पड़ा।
उधर, शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि दो दिन के बाद बैंक खुले थे। इसलिए ज्यादा भीड़ रही। इस कारण ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोलकर पैसे जमा करने और निकालने की व्यवस्था की गई थी।