फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto and pickup collided, 21 people injured

Hapur News: ऑटो व पिकअप की भिड़ंत, 21 लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Auto and pickup collided, 21 people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के किठौर रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने ऑटो व पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटों व पिकअप पलट गई। इस दौरान दोनों वाहनों में सवार सात बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। एक बच्ची समेत दस लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली व मेरठ रेफर किया गया है।

गांव सरावा निवासी नेपाल अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे पिकअप से सिंभावली भात देने के लिए जा रहा थे। पिकअप गांव का ही चालक सादिक चला रहा था। किठौर रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे ऑटो से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन पलट गए और मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान ऑटो व पिकअप में सवार सात बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अन्य वाहनों के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची समेत दस लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली व मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिकअप में 20-25 व ऑटों में सात से आठ लोग बैठे थे। घायल होने वालों में पिकअप सवार नेपाल, सुनीता, कमलेश, जमुनादेवी, चालक सादिक, खुशी(11), स्वीटी(15), लविश(7), आदि (6) निवासी गांव सरावा घायल हो गए। जबकि ऑटों में सवार सुधा देवी, कृष्ण, चालक राशिद, ऊषादेवी, नेहा, गुलशन, रोमा, नरेश, रामचंद्र, रितिका (8) प्रिया (11), सुमित (12) निवासी कस्बा शाहजहांपुर किठौर जिला मेरठ घायल हुए हैं। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रितिका को दिल्ली व नौ लोगों को मेरठ रेफर कर दिया है।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed