फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   audio viral of garh chairmen

Hapur News: 18 प्रतिशत की बात तय हो गई है... इतना ही लेना है

Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
audio viral of garh chairmen
- सोशल मीडिया पर नगर पालिका चेयरमैन और एक सभासद की बातचीत का ऑडियो वायरल
विज्ञापन


- ऑडियो में जमीन की प्लॉटिंग में 18 प्रतिशत कमीशन तय होने की बात कबूली

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी और पालिका सभासदों के बीच चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो ने आग में घी का काम किया है। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका चेयरमैन जमीन की प्लॉटिंग में 18 प्रतिशत के कमीशन की बात तय की है।
कहा जा रहा है कि यह बातचीत पालिका चेयरमैन और एक सभासद की बातचीत का है। जिसमें राकेश बजरंगी कह रहे हैं कि मैंने 18 प्रतिशत की बात की है। इतना ही लेना है। हालांकि अमर उजाला इस बातचीत की पुष्टि नहीं करता है। दूसरी ओर नगर पालिका के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और उनके भाई पर तमंचे से भयभीत करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन




ऑडियो की बातचीत का अंश

कालर- जयराम जी की

पालिका अध्यक्ष- जयराम जी की, दिल्ली भी चलना पड़ सके है। मैं यूं कह रहा एक बात तुमसे

कालर- हां बताओ

पालिका अध्यक्ष- बिचारी वाले से 18 प्रतिशत की बात की है मैंने...18 प्रतिशत

कालर- अच्छा ...अच्छा

पालिका अध्यक्ष- कल मेरी 18 की बात हुई थी, मैं 20 को कह रहा था। वो बोला न 17 कर लो, मैं बोला 18 है और 18 की डन हो गई उससे। उससे 18 ही लेना।

कालर- मैं अभी तीनों के इकट्ठे ही ले रहा हूं उससे

पालिका अध्यक्ष- तीनों के इकट्ठे ही ले लो उससे, दूसरे वाला भी तभी 18 देगा, कहना 18 में बात हो गई है चेयरमैन साहब की।

कालर- एक और स्थिति सामने आई है, एक और फाइल ठेकेदार के पास आई है। बढि़या हो जाएगा। सभी तैयार हैं।

पालिका अध्यक्ष- इससे लो पहले..इससे। मै यूं कह रहा हूं दिल्ली भी चलना पड़ेगा तुम्हें

कालर- आई एम रेडी फार यू... हर वक्त तैयार हूं आप के लिए।

पालिका अध्यक्ष- रामपाल को भी तैयार रखना, वहां कहना भी है आपको।

कालर- कहने की तो कला आप जानते हो मेरी।

पालिका अध्यक्ष- एक राम दरबार ले लेंगे यहां से।



तमंचे के साथ पालिका अध्यक्ष के भाई का वीडियो पुलिस को सौंपा

मंगलवार को नगर पालिका के सभासदों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय को शिकायती पत्र देकर पालिका अध्यक्ष पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उनके एक भाई का तमंचे के साथ वीडियो पुलिस को सौंपकर धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
प्लाट बिक्री के लिए एक व्यक्ति से रुपये के लेनदेन को लेकर वार्ता हो रही है। जिसमें एजेंटों के कमीशन के संबंध में बात हुई है। पालिका से जुड़ा कोई मामला नहीं है। सभासदों ने मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।
-राकेश बजरंगी, पालिका चेयरमैन, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed