फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attempt to murder of a lady

Hapur News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder of a lady
हापुड़। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मोदीनगर रोड स्थित कन्हैया एन्क्लेव निवासी सीमा को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि सात माह पहले उसकी शादी हापुड़ निवासी सतीश कुमार से हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध हैं। शिकायत करने पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा। मामले की शिकायत मेरठ महिला थाने में की थी। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। 22 सितंबर को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक बार उसे जमकर पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में सतीश कुमार, संगीता, शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed