फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attacked mother and son after entering their house

Hapur News: घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Attacked mother and son after entering their house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि हमले में वह और उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


गांव निवासी साजदा द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके प्लाट पर गांव निवासी उमर मोहम्मद, नवेद, शहजाद अली, रिजवान अली अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पीडि़ता ने बताया कि एक माह पूर्व उसके घर में घुसकर आरोपियों ने उस पर और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, उच्चाधिकारियों के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई, परंतु वहां भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed