{"_id":"698b5e67344b83bbb8048f79","slug":"attack-on-husband-and-wife-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136933-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति के सामने कसीं अश्लील फब्तियां, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति के सामने कसीं अश्लील फब्तियां, विरोध करने पर पीटा
Tue, 10 Feb 2026 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी के पास पति के सामने एक महिला पर दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कस दी। विरोध करने पर युवकों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने पति के साथ दिल्ली रोड स्थित सेंच्यूरी के पास से घर लौट रही थीं। आरोप है कि दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी के पास पहुंचने पर अमित कश्यप व मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला चमरी ने पति के सामने उनपर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अमित कश्यप व मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला चमरी को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया है।