फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on father and daughter

Hapur News: घर में घुसकर पिता-पुत्री पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
attack on father and daughter
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी में आपसी रंजिश में घर में घुसे दो लोगों ने पिता-पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सलमान ने बताया कि 17 सितंबर को वह और उसकी बेटी सोनम अपने घर पर थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे मोहल्ले का सलमान व समीर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आई बेटी सोनम को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बावजूद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed