{"_id":"6866b55b45768adcb90bc566","slug":"attack-on-bhakiu-leader-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126772-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर भाकियू नेता पर डाली हुक्के की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर भाकियू नेता पर डाली हुक्के की आग
Thu, 03 Jul 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मतनौरा निवासी एवं भाकियू नेता नंदराम ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर हुक्के की आग उनपर डालने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने घर में खड़ी बाइक, वॉशिंग मशीन, पंखे आदि सामान में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नंदराम ने बताया कि वह भाकियू अराजनैतिक संगठन में पदाधिकारी हैं। 29 जून की रात लगभग पौने 11 बजे वह अपने मकान में सोए हुए थे और दरवाजा खुला हुआ था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही ओमवीर, अमन, प्रिंस व सोनू गाली गलौज कर उनके मकान में जबरन घुस आए थे। आंख खुलने पर उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया था। इसपर आरोपियों ने हुक्के की आग उनके ऊपर डाल दी थी। इसमें वह बाल-बाल बचे थे। इसके बाद आरोपियों ने मकान में खड़ी बाइक, वॉशिंग मशीन, पंखे आदि सामान में तोड़फोड़ की थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर ओमवीर, अमन, प्रिंस व सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --