फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on a family

Hapur News: घर में घुसकर हमला करने का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 10 Feb 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
attack on a family
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा फिरोज बिल्डिंग निवासी साबिर ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घर के बाहर गंदगी फैलाने का विरोध करने पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी से की शिकायत में साबिर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर के बाहर गंदगी फैलाकर रखते हैं। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज उनके परिवार के साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे इसी रंजिश में आरोपी लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उनपर व उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके परिवार की महिलाओं के साथ भी जमकर अभद्रता की। उन्होंने परिजनों के साथ किसी तरह कमरे में अपने आपको बंद कर आरोपियों से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाए उल्टा उनका ही शांतिभंग में चालान कर दिया। अब आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed