फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on a couple

Hapur News: दंपती पर किया जानलेवा हमला

Fri, 18 Jul 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
attack on a couple
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में दंपती पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। गांव निवासी निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 28 जून की रात करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गांव में पड़ोसी के घर के सामने पहुंचे, तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे पड़ोसी और उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, सरिया, लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बहू ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed