{"_id":"57e69c3b4f1c1b3276a8312e","slug":"asudha-in-development-work-in-the-village-are-rigged","type":"story","status":"publish","title_hn":"असौड़ा गांव में विकास कार्यों में हो रही धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असौड़ा गांव में विकास कार्यों में हो रही धांधली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असौड़ा गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाकर डीएम को शिकायत दी है। जिला अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव निवासी रेशमा खातून ने डीएम को बताया है कि गांव में चल रहे विकास कार्यों में प्रधान मिलीभगत कर धांधली करा रहे हैं।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान ठेकेदार से सांठगांठ कर घटिया सामग्री लगवा रहे हैं। इसके अलावा गांव के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं, जिससे नाले का पानी सड़क पर निकल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी शिकायत वह कई बार ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी से कर चुकी हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उधर, ग्राम प्रधान ने भी आरोपों को निराधार बताकर जांच में सहयोग करने की बात कही है।