{"_id":"671686aaf0c1f77c840482e8","slug":"assault-with-a-four-year-child-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104334-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकान मालिक ने बच्ची से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकान मालिक ने बच्ची से की अश्लील हरकत
Mon, 21 Oct 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला में मकान मालिक पर सात वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
मोहल्ला निवासी दंपती ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को मजदूरी करने गए थे, और घर पर दस एवं सात वर्षीय मासूम बच्चे थे। आरोप है कि दो बच्चों के पिता मकान मालिक ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। वहां पहुंचे उसके बेटे ने उसे देख लिया। दोनों बच्चों ने दोपहर को मां को सारी बात रोते हुए बताई। मकान मालिक से जब शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर एवं मासूम बच्चों के बयान पर मकान मालिक सलमान के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 351(2) और पॉस्को एक्ट 3 ए एवं 4(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, आरोपी की तलाश में उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।