फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   arun govil missing photo post

Hapur News: सोशल मीडिया पर डाला सांसद की गुमशुदा की तलाश का फोटो

Mon, 09 Jun 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
arun govil missing photo post
हापुड़। सोशल मीडिया पर सोमवार को कुछ लोगों ने गुमशुदा की तलाश लिखते हुए सांसद अरुण गोविल का फोटो लगाते हुए पोस्ट किया। कुछ ही देर बाद लोगों ने इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि यह हमारे सांसद अरुण गोविल हैं, जो पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान नजर आए थे। उसके बाद से यह लापता हैं। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे एक-दूसरे को भेजना शुरू किया। मोदी सरकार तीन के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यह पोस्ट हुआ। भाजपा इसे विपक्षी दलों की राजनीति मनाकर चल रही है। वहीं, इस पोस्ट को लेकर जिले में अलग-अलग तरह की चर्चाएं रहीं। विशेषकर, भाजपा में ही कार्यकर्ताओं ने अपने अलग-अलग विचार रखे।
विज्ञापन


मामले में सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता का कहना है कि 28 मई को ही सांसद शहर में आए थे। गढ़ रोड के नाले का लोकार्पण किया था। वह लगातार जनता के बीच आकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। विपक्षी दल गंदी राजनीति कर रहे हैं लेकिन जनता सच जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed