{"_id":"68bb1787fa8bdf650c0cc42c","slug":"army-men-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-117189-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे 9 पर वाहन की चपेट में आकर सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे 9 पर वाहन की चपेट में आकर सेना के जवान की मौत
Fri, 05 Sep 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार सेना में तैनात मोहम्मद मुस्ताक 38 वर्ष की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक गांव खटैली थाना बहरी जिला सीदी मध्य प्रदेश के निवासी थे। वर्तमान में वह मेरठ स्थित रिमाउंट पशु चिकित्सा कोर (आरवीसी) में तैनात थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सेना के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदारों के साथ सेना के जवान थाने पहुंचे। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अपने साथ ले गए है।
थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान देर रात गांव सिखेड़ा के निकट सड़क हादसा होने की सूचना मिली। सूचना पर बाइक सवार घायल व्यक्ति को सिखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सेना में तैनात मोहम्मद मुस्ताक 38 वर्ष निवासी गांव खटैली थाना बहरी जिला सीदी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई मोहम्मद इबरार ने बताया कि मोहम्मद मुस्ताक वर्ष 2009 में भारतीय सेना में रिमाउंट पशु चिकित्सा कोर (आरवीसी) में तैनात हुए थे। वर्तमान में वह मेरठ में तैनात थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मोमिना बेगम के अलावा एक बेटा और बेटी है। बताया गया है कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए अवकाश लिया था। बृहस्पतिवार की रात को वह बाइक पर सवार होकर घर से निकाले थे। हालांकि, परिजनों को यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां जा रहे थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं वाहन और उसके चालक की तलाश करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।