फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   An amount of 10.92 crores was sent under the sugarcane price head

Hapur News: गन्ना मूल्य मद में भेजी गई 10.92 करोड़ की राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
An amount of 10.92 crores was sent under the sugarcane price head
सिंभावली। ब्रजनाथपुर और सिंभवाली मिल ने गन्ना मूल्य मद में 10.92 करोड़ की रकम भेजी है। साथ ही चीनी की बिक्री समेत अन्य मदों में मिलने वाली रकम को शत प्रतिशत तौर पर गन्ना भुगतान में दिया जाएगा। सिंभावली चीनी मिल अपने गोदामों में रखे करीब 3.06 लाख क्विंटल और ब्रजनाथपुर शुगर मिल अपने स्टॉक में रखे हुए करीब 1.10 लाख क्विंटल चीनी की बिक्री केंद्र सरकार से आवंटित कोटे के अनुसार कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल समूह के प्रशासनिक प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि 10.92 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों में भेजा गया है। इसमें सिंभावली मिल का 7.72 करोड और ब्रजनाथपुर चीनी मिल का तीन करोड 20 लाख रुपये का भुगतान शामिल है। इसे जल्द ही समितियों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईआरपी से जुड़ी अवधि के दौरान दोनों चीनी मिलों ने कुल 580 करोड़ रुपये के गन्ने की खरीद की थी। जिसके सापेक्ष गत वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य समेत 21 अगस्त तक 598 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खाते में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन की त्रुटियों को करें ठीक

प्रशासनिक प्रबंधक ने बताया कि इस समय मिल क्षेत्र के समस्त गांवों में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। इसलिए गन्ना किसान अपने क्षेत्र के चीनी मिल अथवा संबंधित समिति कर्मचारी से मिलकर अपनी त्रुटि ठीक करा लें। उन्होंने गढ़ के खादर क्षेत्र में आए बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्र के किसानों से सरकारी सुझाव के तहत जरूरी उपाय करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed