फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of rape

Hapur News: पड़ोसी पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
alligation of rape
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसे व उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति गाजियाबाद में काम करता है। घर पर वह अकेली रहती है। जबकि ससुराल पक्ष के लोग दूसरे मकान में रहते हैं। पड़ोसी युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करता है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। 25 मई को आरोपी उसके घर में घुस गया और खाना बनाने के दौरान उसे पीछे से आकर पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वह आरोपी के चंगुल से छूटकर देवर के घर पहुंच गई। जहां से पति को जानकारी दी। इस बारे में पति ने आरोपी के परिवार के लोगों से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उसका पति गांव आया, तो आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके देवर के घर आ गए और उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed