फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of loot from a lady

Hapur News: ऑटो में लिफ्ट देकर महिला से लूट का किया प्रयास

Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
alligation of loot from a lady
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी महिला को ऑटो में लिफ्ट देकर लूट का प्रयास किया गया। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उन्हें ऑटो से धक्का दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी विमलेश ने तहरीर देते हुए बताया कि नौ अगस्त को वह गढ़ से अपने गांव जा रही थीं। स्याना चौपला के पास पहुंचने पर पीछे से आए ऑटो चालक ने लिफ्ट देकर गांव में उतारने की बात कही। ऑटो में पहले ही महिला समेत तीन लोग सवार थे। उन्होंने सोचा कि चालक इस मार्ग पर रोजाना ऑटो चलाता है। इसलिए वह गांव जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि रास्ते में पहुंचने पर चालक व उसके साथियों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया। इससे वह घायल हो गईं। आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराते हुए ऑटो चालक व उसके साथियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed