{"_id":"66897a30d51d3602420463fd","slug":"alligation-of-girl-kidnap-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112375-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी करने का झांसा देकर युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी करने का झांसा देकर युवती का अपहरण
Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी युवती को एक युवक शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री एक जुलाई को लापता हो गई थी। उसने तीन जुलाई को पुत्री की सकुशल बरामदगी के लिए थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे पता चला कि एक जुलाई सुबह करीब 12 बजे जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव तोड़ी निवासी साजिद पुत्र इरशाद शादी करने का झांसा देकर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच जुलाई को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।