{"_id":"69613101f3e8ce7e500ebcbe","slug":"alligation-of-fake-fir-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135383-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पढ़ा-लिखाकर पत्नी को दिलाई वर्दी, उसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पढ़ा-लिखाकर पत्नी को दिलाई वर्दी, उसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 09 Jan 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पति-पत्नी के रिश्ते में उस वक्त बड़ा मोड़ आ गया जब जिस पत्नी को पति ने पढ़ाई में सहयोग देकर दरोगा बनवाया। उसी पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गुलशन ने एसपी से की शिकायत में बताया कि दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी युवती से हुई थी, लेकिन शादी से पहले दोनों वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों 2021 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मेहनत मजदूरी कर पढ़ा लिखाकर पुलिस में भर्ती कराया। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुई। वह वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं।
लेकिन 13 नवंबर 2025 को उसकी पीड़ित उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, बड़े भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी, पायल व बहनोई रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसने अपनी कड़ी मेहनत से कमाए रुपयों से पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दारोगा बनने में हरसंभव मदद की। अब पत्नी उसे व उसके परिजनों को जेल भिजवाना चाहती है। इस संबंध में बरेली थाने में तैनात दरोगा का नंबर मुहैया न होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है, इसके आधार पर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।